भूटान ने PM मोदी को समर्पित किया 108 में से 76वां स्तूप
भूटान के राजा जिग्मे खेसर नामग्येल वांगचुक ने गेलेफू माइंडफुलनेस सिटी में बने 108 बौद्ध स्तूपों में से स्तूप संख्या 76 PM नरेंद्र मोदी को समर्पित किया है। यह सम्मान भारत-भूटान मित्रता और गेलेफू परियोजना में पीएम मोदी के योगदान के प्रति आभार स्वरूप दिया गया है। केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने इसे भारत के लिए बड़ा सम्मान बताया।