भौतिक विज्ञान के एक प्रश्न के चलते NEET-UG परीक्षा देने वाले 4 लाख छात्रों के घटेंगे 4 अंक
एनईईटी-यूजी 2024 परीक्षा देने वाले 4 लाख से अधिक छात्रों को भौतिक विज्ञान के एक प्रश्न के चलते 4 अंकों का नुकसान होगा। आईआईटी-दिल्ली ने सुप्रीम कोर्ट में कहा कि विशेषज्ञों के मुताबिक, विवादास्पद प्रश्न का केवल एक विकल्प सही था। इससे पहले कहा गया था कि प्रश्न के दो सही उत्तर थे जिसके चलते ग्रेस मार्क्स दिए गए थे।