भौतिकविदों ने बनाया इंसानों के बाल की चौड़ाई से भी छोटा वायलिन
लॉफबोरो विश्वविद्यालय (इंग्लैंड) के भौतिकविदों ने नैनो तकनीक का उपयोग करके 'दुनिया का सबसे छोटा' वायलिन बनाया है। यह इतना छोटा है कि इंसानों के बाल की चौड़ाई में समा सकता है। इसकी लंबाई 35 माइक्रोन और चौड़ाई 13 माइक्रोन है जबकि इंसानों के बाल का डायमीटर आमतौर पर 17-180 माइक्रोन तक होता है। यह वायलिन प्लैटिनम से बना है।