भूपेन हज़ारिका सेतु है नदी पर बना भारत का सबसे लंबा पुल, दो राज्यों को है जोड़ता
लोहित नदी पर बना भूपेन हज़ारिका सेतु, भारत में नदी पर बना सबसे लंबा पुल है। असम और अरुणाचल प्रदेश को जोड़ने वाले 9.15 किलोमीटर लंबे इस पुल को ढोला सादिया पुल भी कहा जाता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2017 में पुल का उद्घाटन किया था और दिवंगत फिल्ममेकर भूपेन हज़ारिका के नाम पर इसका नाम रखा गया है।