भोपाल एयरपोर्ट को मिली बम से उड़ाने की धमकी; ईमेल में लिखा- किसी भी वक्त हो सकता है धमाका
भोपाल (एमपी) के राजा भोज एयरपोर्ट को सोमवार को ईमेल के ज़रिए बम से उड़ाने की धमकी मिली। ईमेल में दावा किया गया है कि एयरपोर्ट में विस्फोटक उपकरण लगाए गए हैं और किसी भी वक्त धमाका कर वहां तबाही मचाई जा सकती है। एयरपोर्ट प्रशासन व सुरक्षा एजेंसियां धमकी मिलते ही अलर्ट हो गईं और तत्काल कार्रवाई शुरू की।