MP में शॉपिंग करने गए BJP नेता ने सड़क पार करते समय पकड़ा पोल, करंट लगने से हुई मौत

भोपाल (एमपी) में डीबी मॉल के बाहर रविवार को बीजेपी युवा मोर्चा के ज़िला महामंत्री दिव्यऋषि तिवारी की करंट लगने से मौत हो गई। रिपोर्ट्स के मुताबिक, शॉपिंग के बाद सड़क पार करते समय उन्होंने खुले तार वाला स्ट्रीट लाइट का खंभा पकड़ लिया। उनकी पत्नी भी बिजली की चपेट में आईं थीं। मामले में पुलिस की जांच जारी है।

Load More