भोपाल में खून का नशा कर रहे युवा! क्या है ‘Blood Kick’ की खतरनाक लत
भोपाल (एमपी) में युवाओं में 'ब्लड किक' नशा करने के केस सामने आ रहे हैं। युवा अपनी नस से खून निकालकर उस खून को दोबारा शरीर में चढ़ाते हैं जिससे उन्हें तुरंत ताकत और सुकून महसूस होता है। मनोचिकित्सक डॉ. जेपी अग्रवाल के मुताबिक, ब्लड किक एक बिहेवियरल एडिक्शन है जिसमें दिमाग इसे किसी इनाम की तरह लेने लगता है।