भोपाल में दो समुदायों में हुई झड़प; लहराई गईं तलवारें व किया गया पथराव
भोपाल (एमपी) में मंगलवार को दो समुदायों के बीच हुए विवाद में जमकर पथराव हुआ, तलवारें लहराई गईं व गाड़ियों में तोड़फोड़ हुई। बकौल रिपोर्ट्स, दो दिन पहले तेज़ बाइक चलाने को लेकर दो युवकों में लड़ाई हुई थी जिसे लेकर आज विवाद हुआ। इसमें कई लोगों के घायल होने की खबर है व मौके पर पुलिस बल तैनात है।