भोपाल में हुआ डबल मर्डर, ASI ने की पत्नी व साली की चाकू से गोदकर हत्या
भोपाल (मध्य प्रदेश) के ऐशबाग में योगेश मरावी नामक एएसआई ने अपनी पत्नी व साली की चाकू गोदकर हत्या कर दी है। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गया व पुलिस ने शवों को पोस्टमाॅर्टम के लिए भेज दिया है। पत्नी का योगेश से विवाद चल रहा था और अपनी बहन के साथ किराए के फ्लैट में रहती थी।