भोपाल में हॉस्टल की कैंटीन में विद्यार्थियों को दिए गए खाने में मिले कीड़े, किचन हुआ सील
भोपाल (मध्य प्रदेश) के सरदार अजित सिंह स्मृति कॉलेज के हॉस्टल की कैंटीन में विद्यार्थियों को परोसे गए खाने में कीड़े मिले हैं जिसे खाने से कई विद्यार्थियों की तबियत बिगड़ गई। शिकायत पर खाद्य सुरक्षा प्रशासन की टीम ने कैंटीन का निरीक्षण किया, इस दौरान किचन में काफी गंदगी मिली जिसके बाद अधिकारियों ने किचन को सील कर दिया।