उज्जैन महाकाल के दर पर भूमि पेडनेकर ने टेका माथा, कहा- शिव के चरणों में खुद को समर्पित किया
अभिनेत्री भूमि पेडनेकर ने दिवाली से पहले एमपी के उज्जैन स्थित महाकालेश्वर मंदिर में भगवान शिव के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। उन्होंने अपनी आध्यात्मिक यात्रा की तस्वीरें और वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किए। भूमि ने लिखा, "खुद को समर्पित कर दिया। जय श्री महाकाल, हैप्पी दिवाली।" वह जल्द ही फिल्म ‘द प्राइड ऑफ भारत: छत्रपति शिवाजी महाराज’ में नज़र आएंगी।