अक्षय कुमार और भूमि पेडनेकर की फिर बनेगी जोड़ी, इस बार प्रियदर्शन लगाएंगे दांव
फिल्म निर्देशक प्रियदर्शन ने कुछ दिन पहले अक्षय कुमार के साथ अपनी नई फिल्म का एलान किया था। रिपोर्ट्स के अनुसार, इस परियोजना के लिए मुख्य अभिनेत्री के रूप में भूमि पेडनेकर का नाम सामने आया है। अक्षय और भूमि 2017 में आई 'टॉयलेट एक प्रेम कथा' और 2022 में आई 'रक्षा बंधन' में साथ काम कर चुके हैं।