भैया राउंड कट प्याज़ भेज दीजिए प्लीज़, ऑनलाइन बहुत महंगी है: ऑनलाइन ऑर्डर में रेस्टोरेंट से शख्स
एक रेडिट यूज़र का दावा है कि उसके फ्लैटमेट ने स्विगी के ज़रिए दिल्ली के रेस्टोरेंट से यह कहकर प्याज़ मंगवाई कि 'ऑनलाइन बहुत महंगी' है। उसने बिल की तस्वीर शेयर की जिसके कस्टमर नोट में लिखा है, "भैया प्लीज़ राउंट कट प्याज़ भेज दीजिए प्लीज़...ऑनलाइन बहुत महंगी है।" एक यूज़र ने लिखा, "हंसी आ रही है और रोना भी।"