बीएसई का सेंसेक्स और एनएसई का निफ्टी शुक्रवार को भारी उछाल के साथ बंद हुए। सेंसेक्स 1292.92 अंक चढ़कर 81,332.72 अंक पर बंद हुआ जबकि निफ्टी 428.75 अंक बढ़कर 24,834.85 अंक पर बंद हुआ। गौरतलब है कि सेंसेक्स पर सूचीबद्ध 30 कंपनियों में से 29 कंपनियों के शेयरों में तेज़ी रही और सर्वाधिक तेज़ी भारती एयरटेल के शेयरों में रही।