भारी गिरावट के साथ लाल निशान पर बंद हुआ शेयर बाज़ार, निवेशकों के ₹2 लाख करोड़ डूबे
शेयर बाज़ार में गुरुवार को भारी गिरावट देखी गई और सेंसेक्स 644 अंक गिरकर 80,952 पर बंद हुआ। वहीं, निफ्टी 204 अंक की गिरावट देखी गई और यह 24,610 पर बंद हुआ। आज सबसे अधिक गिरावट आईटी, एफएमसीजी, ऑयल ऐंड गैस व कंज़्यूमर ड्यूरेबल्स में आई और एक ही सत्र में निवेशकों को ₹2.09 लाख करोड़ का नुकसान हो गया।