भारी गिरावट के साथ बंद हुआ शेयर बाज़ार, BSE के 4543 में से 3700+ शेयर लाल निशान में हुए बंद
मिडल ईस्ट में जारी युद्ध के बीच सोमवार को भारतीय शेयर बाज़ार में बिकवाली हावी रही। सेंसेक्स 1836 अंक लुढ़ककर 72,696 पर और निफ्टी 601 अंक गिरकर 22,512 पर बंद हुआ। BSE पर सूचीबद्ध 4,543 कंपनियों में से 3,786 कंपनियां (करीब 83%) आज लाल निशान में बंद हुईं। वहीं, सेंसेक्स में शामिल 26 कंपनियां आज लाल निशान पर बंद हुईं।