भारी डिस्काउंट पर लिस्ट हुआ सेफक्योर का IPO, ₹102 के शेयर ने डुबो दी 24% पूंजी
सिक्योरिटी सर्विसेज़ मुहैया कराने वाली सेफक्योर सर्विसेज़ की गुरुवार को BSE SME पर ₹81.60 पर एंट्री हुई यानी कि निवेशकों को लिस्टिंग गेन नहीं मिला बल्कि उनकी पूंजी 20% घट गई। वहीं, शेयर टूटकर ₹77.55 के लोअर सर्किट पर आ गया यानी कि निवेशक अब 23.97% घाटे में हैं। आईपीओ के तहत ₹102 के भाव पर शेयर जारी हुए हैं।