दिल्ली-NCR के कई हिस्सों में मंगलवार को भारी बारिश हुई जिससे जगह-जगह जलभराव हो गया और ट्रैफिक की समस्या हुई। AIIMS फ्लाईओवर लूप के पास भारी जलभराव से यातायात प्रभावित हुआ। कनॉट प्लेस के पास बाबा खड़क सिंह मार्ग पर भी वाहन पानी भरी सड़कों से गुज़रते दिखे और रायसीना हिल्स में भी जलभराव नज़र आया।