केदारनाथ मार्ग पर भारी बारिश के चलते 10 लोगों की हुई मौत
उत्तराखंड राज्य आपदा सचिव विनोद कुमार सुमन ने गुरुवार को बताया कि भारी बारिश के कारण केदारनाथ मार्ग पर कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई है और कंक्रीट के पुल व पैदल चलने के लिए बने पुल क्षतिग्रस्त हो गए हैं। उन्होंने कहा, "चारधाम के सभी मार्ग खुले हैं...केवल केदारनाथ में पैदल मार्ग बाधित हुआ है।"