भारी बारिश के चलते गुजरात में लगा 20 किलोमीटर लंबा जाम: रिपोर्ट
एबीपी न्यूज़ की रिपोर्ट के मुताबिक, गुजरात में भारी बारिश के चलते अंकलेश्वर-भरूच के बीच करीब 20 किलोमीटर लंबा जाम लग गया है। प्रदेश में बारिश से प्रभावित ज़िलों में एनडीआरएफ की 13 और एसडीआरएफ की 22 टीमें तैनात की गई हैं। गौरतलब है, राज्य के 7 ज़िलों में आज (मंगलवार) बारिश को लेकर रेड अलर्ट जारी किया गया है।