भारी बारिश के चलते मुंबई एयरपोर्ट पर परिचालन प्रभावित, 51 उड़ानें रद्द

मुंबई में जारी भारी बारिश के चलते छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनैशनल एयरपोर्ट पर अब तक महानगर से आने-जाने वाली 51 उड़ानें रद्द कर दी गईं जबकि 27 उड़ानों का रूट डायवर्ट किया गया है। मुंबई की सांताक्रूज़ ऑब्जर्वेटरी ने सोमवार को 268 मिमी बारिश दर्ज की जो 2019 के बाद से 24 घंटे में होने वाली सबसे अधिक बारिश है।

Load More