भारी बारिश के बीच गोवा की सड़कों पर बाढ़ जैसे हालात, स्कूटर समेत बहता दिखा शख्स
गोवा में भारी बारिश व जलजमाव के कारण बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं। गोवा का वीडियो सामने आया है जिसमें मुख्य सड़क पर पानी की तेज़ धारा में एक स्कूटर सवार शख्स बहता हुआ नज़र आ रहा है। वहीं, वीडियो में महिलाएं सड़क पर भरे पानी में गिरतीं व पानी में कई गाड़ियां फंसी नज़र आ रही हैं।