भारी बारिश के बीच शादी के लिए सजा आमिर खान का आशियाना, गौरी स्प्रैट संग होने वाली है शादी
ऐक्टर आमिर खान 5-जुलाई को अपनी गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट से शादी करने जा रहे हैं। भारी बारिश के बीच भी शादी की तैयारियां चल रही हैं। पैपराजी के वीडियो में उनके घर को लाइट व अन्य चीज़ों से सजाते हुए देखा जा सकता है। वहीं, करीबी मेहमानों के स्वागत की तैयारी के लिए कई कर्मचारी फर्नीचर अंदर ले जाते दिखे।