भारी बारिश के बाद गुजरात में 'रहस्यमयी बुखार' से हुई 4 बच्चों समेत 12 लोगों की मौत
गुजरात के कच्छ में 'रहस्यमयी बुखार' से बारह साल से कम उम्र के 4 बच्चों सहित 12 लोगों की मौत हो गई है। स्थानीय ज़िला पंचायत सदस्यों ने कहा कि इस बुखार में मरीज़ों को सांस लेने में दिक्कत हो रही है और डॉक्टर बुखार का सटीक आकलन नहीं कर पाए। हालांकि, अधिकारियों ने बताया कि न्यूमोनाइटिस से मौतें हुईं।