भारी बारिश के बाद गुरुग्राम की हालत की नोएडा से तुलना वाले मीम्स की आई बाढ़
दिल्ली-एनसीआर में भारी बारिश के बाद गुरुग्राम में बाढ़ जैसी स्थिति के कई वीडियो ऑनलाइन वायरल हुए हैं। गुरुग्राम के मुकाबले नोएडा की हालत बेहतर होने के बाद एक यूज़र ने 'अमेरिका क्या बोलता था...' वाला मीम शेयर किया। एक अन्य ने वीडियो शेयर कर लिखा, "इसलिए मैं कह रहा हूं...हबीबी, नोएडा आ जाओ।"