भारी बारिश के बाद धंस गई करोड़ों रुपए से बनी सड़क, सीढ़ी लगाकर गड्ढे में उतरे सपा नेता

आगरा (यूपी) में भारी बारिश के बाद सड़क धंस गई और एक बड़ा सा गड्ढा बन गया जिसका वीडियो सामने आया है। वीडियो में सपा नेता नितिन कोहली सीढ़ी से इस बड़े गड्ढे में उतरते दिख रहे हैं। कोहली ने गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए कहा कि सड़क कुछ महीने पहले ही करोड़ों रुपये की लागत से बनाई गई थी।

Load More