भारी बारिश के बावजूद कल दिल्ली मेट्रो में 69 लाख लोगों ने किया सफर
दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (डीएमआरसी) ने बताया है कि भारी बारिश के बावजूद शुक्रवार (28 जून) को 69 लाख से अधिक लोगों ने मेट्रो में सफर किया। डीएमआरसी ने कहा कि इस दौरान मेट्रो सेवाएं बिना किसी बाधा के 99.95% एक्यूरेट समय के साथ संचालित की गईं। बकौल डीएमआरसी, 27 जून को 62,58,072 यात्रियों ने मेट्रो में सफर किया था।