भारी बारिश व बाढ़ के बीच गुजरात में मकान की छत पर दिखा मगरमच्छ, सामने आया वीडियो
गुजरात के वडोदरा में भारी बारिश व बाढ़ के बीच एक मकान की छत पर दिखे मगरमच्छ का वीडियो सामने आया है। दरअसल, वडोदरा में उफनती विश्वामित्री नदी का पानी निचले आवासीय इलाकों में घुस गया था। गुजरात में भारी बारिश व बाढ़ के कारण 28 लोगों की मौत हुई है और हज़ारों लोगों को सुरक्षित जगह पहुंचाया गया है।