भारी बर्फबारी और शून्य से नीचे तापमान के बीच बिजली बहाल करने में जुटे कर्मी; वायरल हुआ वीडियो
लद्दाख में भारी बर्फबारी और शून्य से नीचे तापमान के बीच ऊंचे टॉवर पर चढ़कर बिजली आपूर्ति बहाल करने में लगे कर्मचारियों का वीडियो वायरल हो रहा है। पावरग्रिड ने वीडियो शेयर कर लिखा, "11,800 फीट की ऊंचाई और -10°C तापमान पर भीषण बर्फीले तूफान में हमारे इंजीनियरों ने हार नहीं मानी।" एक यूज़र ने इस पर कहा, "सैल्यूट है।"