भारी बर्फबारी में हिमाचल में फंसे एक यात्री का वीडियो आया सामने, कहा- कोई मत आना
हिमाचल प्रदेश में भारी बर्फबारी के बाद अटल टनल में कई गाड़ियां फंसी हुई हैं। वहां फंसे एक यात्री ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वह कह रहा है, "अगर मेरा कोई भाई मनाली या सोलांग वैली आने का सोच रहा हो तो मत आना भाई। सुबह 10 बजे से खड़ा हूं, पता नहीं कब निकलूंगा।"