भारत, अपने नागरिकों का ध्यान रखे: रूसी सेना में भारतीयों की भर्ती पर ज़ेलेंस्की
यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमिर ज़ेलेंस्की ने UN जनरल असेंबली में कहा कि रूस ने यूक्रेन के खिलाफ लड़ने के लिए 47 देशों के नागरिकों को भर्ती किया है। उन्होंने भारत, नेपाल, घाना और क्यूबा के नागरिकों का ज़िक्र किया। उन्होंने आगे कहा, "इन देशों के प्रतिनिधि से बात करना चाहता हूं...रूस आपके लोगों के साथ क्या कर रहा है...उनका ध्यान रखें।"