भारत, चीन और इराक के पास क्यों अटके हैं ईरान के अरबों डॉलर?
चीन, इराक, भारत और दक्षिण कोरिया में ईरान की अरबों की संपत्तियां वर्षों से फंसी हुई हैं। चीन के पास $20-50 बिलियन, इराक के पास $15-बिलियन और भारत व दक्षिण कोरिया के पास $7-7 बिलियन राशि है। दरअसल, अमेरिकी प्रतिबंधों के कारण ईरानी तेल से जुड़े भुगतानों को बैंकों ने रोक दिया था जिसके चलते ये संपत्तियां फंसी हुई हैं।