भारत 'हल्के-फुल्के' रिश्तों में यकीन नहीं करता: भारत-कनाडा विवाद के बीच पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत-कनाडा में जारी विवाद के बीच 'एनडीटीवी वर्ल्ड समिट' में कहा है, "भारत 'हल्के-फुल्के' रिश्तों में विश्वास नहीं करता है।" उन्होंने कहा, "हमारे रिश्तों की बुनियाद विश्वास और विश्वसनीयता के आधार पर है और यह बात दुनिया भी समझ रही है।" उन्होंने कहा, "भारत सफल होता है, विश्व को अच्छा लगता है।"