भारत 2031 में कर सकता है एशिया कप फुटबॉल की मेज़बानी
भारत वर्ष 2031 में एशिया कप फुटबॉल की मेज़बानी कर सकता है। भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) के उप-महासचिव एम सत्यनारायन ने बताया कि एआईएफएफ उन 7 संस्थाओं में से एक है जिसने 31 मार्च से पहले एक्सप्रेशन ऑफ इंटरेस्ट प्रस्तुत किया था। वहीं किर्गिस्तान, तजाकिस्तान और उज़्बेकिस्तान ने भी इसके लिए संयुक्त रूप से बोली लगाई है।