भारत-UAE के बीच ट्रेड ने तोड़े सभी रिकॉर्ड, $100 बिलियन का आंकड़ा पार
भारत और यूएई के बीच बाइलेट्रल ट्रेड के 4-साल पूरे हो गए हैं। वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने 'X' पर लिखा, "दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय वस्तु व्यापार मज़बूती से बढ़ा है और $100 बिलियन के आंकड़े को पार कर गया है। सेवाओं का व्यापार भी लगातार बढ़ा है...इससे नए बाज़ार और अधिक मूल्य के अवसर खुले हैं।"