भारत अगर चैंपियंस ट्रॉफी के लिए पाक नहीं आया तो मुनाफा कम होगा: पूर्व PCB चीफ खालिद
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के पूर्व अध्यक्ष खालिद महमूद ने कहा है कि भारत अगर चैंपियंस ट्रॉफी खेलने के लिए पाकिस्तान नहीं आएगा तो इससे खर्च बढ़ेगा और मुनाफा कम होगा। उन्होंने कहा, "भारत सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड है और उसका काफी दबदबा है...अगर वे अपनी टीम नहीं भेजेंगे तो...श्रीलंका, अफगानिस्तान और बांग्लादेश जैसे देश भी उनकी राह पर चलेंगे।"