भारत अपने लिए तेल खरीदता है, मॉस्को की मदद के लिए नहीं: रूसी राजदूत
भारत में रूस के राजदूत डेनिस अलीपोव ने कहा कि भारत अपने राष्ट्रीय विकास के लिए रूसी कच्चा तेल खरीदता है न कि मॉस्को का समर्थन करने के लिए। उन्होंने कहा कि मॉस्को भारत की ऊर्जा ज़रूरतों को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है और नई दिल्ली को जितनी ज़रूरत हो उतना तेल सप्लाई करने के लिए तैयार है।