भारत अमेरिका पर सिर्फ 7-8% लगाता है टैरिफ, यह बहुत ज़्यादा नहीं: पीयूष गोयल
केंद्रीय वाणिज्य व उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने सोमवार को भारत-अमेरिका के व्यापार संबंधों को लेकर कहा कि भारत का अमेरिकी उत्पादों पर लागू टैरिफ सिर्फ 7-8% है जो बहुत ज़्यादा नहीं है। उन्होंने कहा कि भारत का मानना है कि वह उन देशों के साथ द्विपक्षीय व्यापार समझौते कर सकता है जो निष्पक्ष व्यापार गतिविधियों का पालन करते हैं।