भारत आए मलेशियाई PM ने पाकिस्तान को 'आतंकवाद का प्रायोजक देश' कहने से किया इनकार
ब्रिक्स समिट के लिए भारत आए मलेशियाई प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम ने एक इंटरव्यू में पहलगाम हमले को लेकर पाकिस्तान को 'आतंकवाद का प्रायोजक देश' कहने से इनकार किया। उन्होंने कहा कि वह इतनी दूर तक नहीं जाएंगे। उन्होंने कहा, "मैं मोदी जी का करीबी मित्र हूं...पाकिस्तानियों से भी बातचीत करता हूं।" हालांकि, उन्होंने माना कि आतंकवादी घटनाएं हुई थीं।