भारत-इंग्लैंड के सेमीफाइनल मैच में कितनी देरी होने पर घटाए जाएंगे ओवर?
टी20 विश्व कप-2024 में भारत-इंग्लैंड सेमीफाइनल (गयाना) के टॉस में बारिश के कारण देरी हुई है। स्थानीय समयानुसार दोपहर लगभग 2:40 बजे (भारतीय समयानुसार रात 12:10 बजे) ओवरों की संख्या कम की जाएगी जो निर्धारित समय स्थानीय समयानुसार सुबह 10:30 बजे (भारतीय समयानुसार रात 8 बजे) से 250 मिनट बाद होगा। परिणाम के लिए टीमों को 10-10 ओवर खेलने होंगे।