भारत-इंग्लैंड तीसरे टेस्ट में बारिश बनेगी विलेन? जानें पांचों दिन कैसा रहेगा लंदन का मौसम
भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टेस्ट सीरीज़ का तीसरा मैच 10 जुलाई से लंदन के लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड में खेला जाएगा। मौसम विभाग के मुताबिक, शुरूआती 2 दिनों में लंदन में मौसम गर्म रहेगा जबकि तीसरे और चौथे दिन धूप के साथ-साथ बादल भी आसमान में छाए रहेंगे और पांचवें और आखिरी दिन मौसम काफी गर्म रहेगा।