भारत इलेक्ट्रॉनिक्स को मिला ₹1,155 करोड़ का नया ऑर्डर, चढ़े कंपनी के शेयर
भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (बीईएल) को एक्स बैंड में स्वदेशी मल्टी फंक्शन रडार की सप्लाई के लिए कोचीन शिपयार्ड से ₹850 करोड़ का ऑर्डर मिला है। इसके अलावा बीईएल को और ₹305 करोड़ का ऑर्डर मिला है। कंपनी के शेयर बुधवार को बढ़त के साथ कारोबार कर रहे थे और एनएसई पर 0.82% की बढ़त के साथ बंद हुए हैं।