भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाले बॉक्सिंग डे टेस्ट के पहले दिन की सभी टिकटें बिकीं

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने बताया है कि भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच मेलबर्न में 26 दिसंबर से होने वाले बॉक्सिंग डे टेस्ट के पहले दिन के लिए उपलब्ध सभी टिकटें बिक चुकी हैं। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने यह भी घोषणा की है कि फैंस की डिमांड पर 24 दिसंबर को कुछ अतिरिक्त टिकट जारी किए जा सकते हैं। सीरीज़ फिलहाल 1-1 से बराबर है।

Load More