भारत और 9 अफ्रीकी देशों ने तंज़ानिया में 6 दिवसीय नौसैनिक अभ्यास किया शुरू
भारत और 9 अफ्रीकी देशों ने रविवार को तंज़ानिया में 6 दिवसीय नौसैनिक अभ्यास शुरू किया जिसके उद्घाटन समारोह में भारतीय नौसेना प्रमुख दिनेश त्रिपाठी, रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ और तंज़ानिया के रक्षामंत्री स्टर्गोमेना लॉरेंस शामिल हुए। इस अभ्यास में भारत और अफ्रीका सूचना के आदान-प्रदान और निगरानी के ज़रिए समुद्री सुरक्षा खतरों से निपटने में सहयोग कर रहे हैं।