भारत और अमेरिका ने महत्वपूर्ण खनिजों को लेकर साइन किया एमओयू
भारत ने अमेरिका के साथ महत्वपूर्ण खनिजों को लेकर एक एमओयू साइन किया है। इस समझौते के तहत दोनों देशों के बीच लीथियम, कोबाल्ट जैसे महत्वपूर्ण खनिजों, तकनीकी विकास के लिए सप्लाई चेन को मज़बूत करने पर सहयोग किया जाएगा। इसमें इलेक्ट्रिक वाहन और क्लीन एनर्जी ऐप्लिकेशन में इस्तेमाल होने वाले खनिज शामिल हैं।