भारत और चीन ने सीमा वार्ता के बाद जारी किया 8 बिंदु वाला बयान
भारत और चीन ने बीजिंग में सीमा वार्ता के बाद 8-सूत्रीय बयान जारी किया है। दोनों देशों ने सीमा से सटे क्षेत्रों में शांति और स्थिरता बनाए रखने की प्रतिबद्धता दोहराई और बेहतर सीमा प्रबंधन के लिए उचित क्षेत्रों में LAC की समझ बढ़ाने के तरीकों पर भी चर्चा की। वार्ता के लिए NSA अजीत डोभाल चीन पहुंचे थे।