भारत और नेपाल को जोड़ने वाले पुल पर छिड़ा विवाद, पड़ोसी देश ने बोर्ड पर काली पन्नी चढ़ाई
भारत और नेपाल को जोड़ने वाले पुल के उद्घाटन को लेकर सीमा पर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। नेपाल ने बोर्ड पर काली पन्नी चढ़ा दी है। दरअसल, धारचूला के छारछुम में भारत की ओर लगाए गए साइनबोर्ड पर स्थानीय नेपाली क्षेत्र का नाम दर्ज न होने पर नेपाल के नागरिकों ने कड़ा विरोध जताया है।