भारत और न्यूज़ीलैंड के बीच जल्द शुरू हो सकती हैं सीधी उड़ानें
एयर न्यूज़ीलैंड जल्द ही भारत के प्रमुख शहरों के लिए सीधी उड़ानें शुरू करने पर विचार कर रही है। सीईओ निखिल रविशंकर ने कहा, "भारत-न्यूज़ीलैंड के बीच हाल ही में हुए फ्री ट्रेड अग्रीमेंट के कारण दोनों देशों के बीच कनेक्टिविटी और व्यापार के नए रास्ते खुले हैं। कंपनी सिंगापुर एयरलाइंस और एअर इंडिया के साथ काम कर रही है।"