भारत और पाकिस्तान के बीच सीज़फायर कराने के बयान से पलटे ट्रंप
अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने भारत-पाकिस्तान सीज़फायर को लेकर बयान दिया है जिसे 'मध्यस्थता' के पिछले दावों पर उनका यू-टर्न माना जा रहा है। उन्होंने कहा, "मैं यह नहीं कहूंगा कि मैंने यह कराया लेकिन हमने इस समस्या को निपटाने में मदद ज़रूर की। दोनों देश कई वर्षों से लड़ रहे हैं...मैंने कहा कि मैं इसे खत्म करा सकता हूं।"