भारत और पाकिस्तान की समझ और धैर्य पर गर्व है वरना लाखों लोग मारे जाते: सीज़फायर पर ट्रंप
अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने भारत-पाकिस्तान के बीच सीज़फायर पर कहा है, "मुझे भारत और पाकिस्तान के मज़बूत और अडिग नेतृत्व पर बहुत गर्व है क्योंकि उनके पास इतनी...समझ और...धैर्य है कि आक्रमण रोकने का समय आ गया है।" उन्होंने कहा, "यह बहुत सारे लोगों की मौत और विनाश का कारण बन सकता था। लाखों...निर्दोष लोग मारे जाते।"